रुरोनि केंशिन: एक पूर्व हत्यारे से न्यायप्रिय समुराई बनने की कहानी

“रुरोनि केंशिन”, नोबुहिरो वत्सुकी द्वारा लिखित एवं चित्रित एक लोकप्रिय जापानी ऐनिमे और मांगा सीरीज़ है।

यह कहानी हिमुरा केंशिन नाम के एक पूर्व हत्यारे (हिटोकीरी) के जीवन पर आधारित है, जिसने जापान के अशांत दौर में कई लोगों की हत्या की, लेकिन अब अपने अतीत के पापों का प्रायश्चित करने के लिए हिंसा से दूर रहकर कमजोरों की मदद करना चाहता है।

कहानी जापान के मेइजी युग (1868-1912) में सेट की गई है, जब देश क्रांतिकारी बदलावों से गुज़र रहा था।

हिमुरा केंशिन, जिसे पहले हिटोकीरी बत्तोसाई” (अत्यंत घातक हत्यारा) के नाम से जाना जाता था, ने बकुमात्सु युद्ध के दौरान कई लोगों की हत्या की। लेकिन जैसे ही युद्ध खत्म हुआ और नया युग शुरू हुआ, केंशिन ने अपना पुराना हत्यारा जीवन छोड़ दिया, और खुद से यह वचन लिया कि वह अब कभी किसी की जान नहीं लेगा।

अब, वह एक भटकता हुआ समुराई (Rurouni) बन चुका है, जो अपने गुनाहों का प्रायश्चित करने के लिए जरूरतमंदों की मदद करता है। उसकी मुलाकात कामिया काओरू नाम की एक युवा लड़की से होती है, जो अपने पिता के केनजुत्सु (तलवारबाजी) स्कूल को बचाने की कोशिश कर रही है। काओरू उसे अपने डोजो में रहने का निमंत्रण देती है।

जल्द ही, केंशिन को नए दुश्मनों और अपने पुराने अतीत से जूझना पड़ता है, जिसमें कई ताकतवर योद्धा और सरकार विरोधी गुट शामिल होते हैं।

मुख्य पात्र

1. हिमुरा केंशिन

पूर्व घातक हत्यारा जो अब किसी की जान नहीं लेना चाहता। “साकाबातो” नामक उल्टी धार वाली तलवार (Reverse Blade Sword) का उपयोग करता है। शांत, दयालु, लेकिन खतरनाक लड़ाई कौशल रखने वाला योद्धा।

2. कामिया काओरू

“कामिया काशिन स्टाइल” तलवारबाजी स्कूल की प्रशिक्षक। अपने स्कूल और छात्रों की रक्षा के लिए समर्पित।‌ केंशिन की करीबी दोस्त और संभावित प्रेम रुचि।

3. सागरा सनोसुक

यह एक पूर्व सैनिक एवं एक फ्रीलांस फाइटर है जो वैसे तो बेहद गुस्सैल लेकिन दिल का बड़ा ही साफ इंसान है। यह केंशिन का बहुत ही अच्छा दोस्त है, जो उसका हर लड़ाई में साथ देता है।

4. म्योउजिन याहिको

याहिको, एक अनाथ लड़का है, जो केंशिन से प्रेरित होकर एक समुराई बनना चाहता है। काओरू के डोजो में प्रशिक्षण लेता है।

5. शिशियो मकोतो

यह इस कहानी का मुख्य खलनायक है, जो केंशिन का उत्तराधिकारी बनना चाहता था, लेकिन सरकार ने उसे धोखा दिया। अत्यंत खतरनाक योद्धा, जिसकी त्वचा जलने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जापान पर कब्जा करने और सरकार को गिराने की योजना बनाता है।

कब और कहां देखें?

1. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर:

क्रंचीरोल:

भारत में “रुरोनि केंशिन” एनीमे सीरीज़ क्रंचीरोल पर उपलब्ध है। यहां पर दर्शक इस शो को हिंदी सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 7 दिन के ट्रायल अथवा परीक्षण के उपरांत इसकी सदस्यता लेनी होगी, सदस्यता लेने के पश्चात, दर्शक अपने इस पसंदीदा शो को बिना किसी रुकावट के आसानी से देख सकेंगे।

2. लाइव-एक्शन मूवीज:

“रुरोनि केंशिन” पर आधारित लाइव-एक्शन फिल्में भी बनी हैं, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।

ये फिल्में केंशिन की मूल कहानी को एनीमे से थोड़े अलग तरीके से प्रस्तुत करती हैं।

नेटफ्लिक्स पर सर्च करें: “रुरोनि केंशिन मूवी सीरीज़”

क्यों देखें?

शानदार समुराई एक्शन: अगर कोई भी दर्शक‌ ऐसा है, जिसे समुराई एक्शन देखना अच्छा लगता है, तो यह सीरीज़ ऐसी तमाम सारी तलवारबाजी एवं मार्शल आर्ट से भरपूर है।

गहरी कहानी: यह कहानी किसी आम ऐनिमे की कहानी से काफी अलग है इसमें आत्म प्रायश्चित, जिम्मेदारी एवं मोक्ष की प्रेरणा भी मिलती है।

शक्तिशाली खलनायक:  जैसा कि आप सब ने सुना होगा कि, कैसे मुश्किल हालात हमें और बेहतर बनाते हैं, ठीक उसी प्रकार इस कहानी के हर विलन ने रकेंशिन को उसकी सीमाओं तक धकेल कर उसे एक हीरो के तौर पर और बेहतर बनाया है।

एनीमेशन और म्यूजिक: ‌ इस कहानी का एनीमेशन बेहद ही खूबसूरत एवं बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक से परिपूर्ण है।

“रुरोनि केंशिन” सिर्फ एक एनीमे नहीं, बल्कि सम्मान, प्रायश्चित और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी है। अगर आपको समुराई, जापानी इतिहास और मार्शल आर्ट्स में रुचि है, तो यह सीरीज़ ज़रूर देखनी चाहिए!