“द अपोथेकरी डायरीज: रहस्य, साज़िश और जासूसी से भरी एक अनोखी एनीमे सीरीज़”
“द अपोथेकरी डायरीज”, नात्सु ह्यूगा द्वारा लिखित एक लाइट नोवल पर आधारित है। यह एक रोमांचक जापानी ऐनिमे सीरीज़ है, जो ऐतिहासिक रहस्य एवं ड्रामा की एक अनोखी कहानी को दर्शाता है। इस ऐनिमे की कहानी एक बुद्धिमान एवं अत्यंत तेज़ दिमाग वाली लड़की माओमाओ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी तीव्र बुद्धि, तर्क, ज्ञान एवं शक्ति के माध्यम से शाही महल में होने वाली रहस्यमई घटनाओं को सुलझाती है।
माओमाओ वैसे तो एक बेहद साधारण लड़की समझ आती है जिसके पास औषधि विज्ञान की तो भरपूर समझ है। लेकिन विषम परिस्थितियों के चलते उसे एक शाही महल में सेविका के तौर पर काम करना पड़ता है, जहां काम करने के दौरान वह शाही महल के कई रहस्यों के बारे में जान पाती है। साथ ही साथ वहां कुछ लोगों का कई रहस्यमई बीमारियों से ग्रसित होना भी, उसे और नई-नई चीजों को जानने एवं समझने का अवसर प्रदान करती है। वह वहां रहने के दौरान यह महसूस करती है कि यह राज महल कई गहरे रहस्य से भरा हुआ है।
जब राजमहल में रहने वाले किसी भी शाही संतान को कोई भी रहस्यमय बीमारी होती है, तो माओमाओ अपने ज्ञान का उपयोग करके इन रहस्यों को समझने एवं सुलझाने का निर्णय लेती है। उसकी बुद्धिमानी एवं चिकित्सा ज्ञान देखकर महल के महत्वपूर्ण व्यक्ति उस पर भरोसा करने लगते हैं। इस प्रकार माओमाओ का राजमहल में एक महत्वपूर्ण स्थान बन जाता है।
मुख्य पात्र:
1. माओमाओ – यह इस कहानी की नायिका एवं एक कुशल औषधि विशेषज्ञ है।
2. जिन्शी – राजमहल में रहने वाला एक रहस्यमयी अधिकारी, जो माओमाओ की बुद्धिमत्ता को पहचानता है।
3. सम्राट और शाही परिवार – यह संपूर्ण कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है, यह पूरा परिवार साजिशों एवं रहस्यों से घिरा हुआ है, जिसको सुलझाने में माओमाओ मदद करती है।
भारत में “द अपोथेकरी डायरीज” हिंदी में कैसे देखें?
भारत में यह ऐनिमे हिंदी भाषा में निम्नलिखित प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है:
1. क्रंचीरोल
स्ट्रीमिंग सेवा: भारत में क्रंचीरोल आधिकारिक रूप से इस ऐनिमे को हिंदी में उपलब्ध कराता है।
हिंदी डबिंग: हिंदी में डब किए गए एपिसोड यहाँ देखे जा सकते हैं।
कैसे देखें:
इस शो को दर्शक क्रंचीरोल की वेबसाइट पर जाकर या फिर क्रंचीरोल के ऐप को डाउनलोड करके जो की आसानी से एंड्राइड या आईओएस के लिए उपलब्ध है, देख सकते हैं।
जिसके लिए फ्री वर्जन भी उपलब्ध है लेकिन यहां पर दर्शकों को यह विज्ञापन के साथ देखने को मिलता है।
इसके अलावा प्रीमियम वर्जन जो ₹79/महीना – विज्ञापन-मुक्त और HD क्वालिटी में स्ट्रीमिंग के साथ उपलब्ध है।
“द अपोथेकरी डायरीज” क्यों देखें?
“द अपोथेकरी डायरीज” एक शानदार ऐतिहासिक और रहस्यमयी एनीमे सीरीज़ है, जो आपको रोमांचक घटनाओं और बौद्धिक चुनौतियों से भरी एक नई दुनिया में ले जाएगी। यदि आपको जासूसी, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गूढ़ साज़िशों की कहानियाँ पसंद हैं, तो यह एनीमे निश्चित रूप से आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है!