होक्काइडो गर्ल्स आर सुपर अडारेबल: जब होक्काइडो की गैल्स ने दिल जीता

“होक्काइडो गर्ल्स आर सुपर अडारेबल” यह काई इकाडा द्वारा लिखित एवं चित्रित एक जापानी मांगा सीरीज है, जिसकी कहानी एक टोक्यो में रहने वाले किशोर त्सुबासा शिकी के चारों तरफ घूमती है जो होक्काइडो के किटामी शहर में स्थानांतरित होता है। और वहां उसकी मुलाकात एक आकर्षक एवं मंत्रमुग्ध‌ कर देने वाली “गैल” मिनामी फ्यूयुकी से मिलता है। इन दोनों की मुलाकात एवं मुलाकात का अनुभव ही इस सीरीज़ का मुख्य आकर्षण है।

गैल कल्चर जापान में फैशनेबल और ट्रेंडी लड़कियों से जुड़ा होता है, जो अपनी अलग लाइफस्टाइल अपनाती हैं। मिनामी की अलग संस्कृति, गर्मजोशी और चुलबुला स्वभाव त्सुबासा के लिए एक नया अनुभव लेकर आता है।

प्रकाशन और एनीमे अनुकूलन:

मांगा की शुरुआत सितंबर 2019 में शोनेन जंप+ वेबसाइट और ऐप पर हुई थी। इसके बाद, जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक इसका एनीमे अनुकूलन प्रसारित किया गया, जिसे सिल्वर लिंक और ब्लेड स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया था। एनीमे का निर्देशन मिसुज़ु होशिनो ने किया, जबकि मिराई मिनाटो ने मुख्य निर्देशक और स्क्रिप्ट पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किया। एनीमे के ओपनिंग थीम सॉन्ग “ग्लेशियर” को मसायोशी ओइशी ने प्रस्तुत किया, जबकि एंडिंग थीम सॉन्ग “सुईसुई” को असाका ने गाया।

कहां देखें:

भारत में, “होक्काइडो गर्ल्स आर सुपर अडारेबल” ऐनिमे को हिंदी डब में क्रंचीरोल पर देख सकते हैं। क्रंचीरोल एक प्रमुख एनीमे स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म है, इस प्लेटफार्म पर विभिन्न प्रकार के ऐनिमे विभिन्न प्रकार की भाषाओं में उपलब्ध होते हैं, हिंदी डब संस्करण के लिए, क्रंचीरोल की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और इस एनीमे को सर्च करें। उदाहरण के लिए, पहला एपिसोड हिंदी में उपलब्ध है।

कैसे देखें:

“होक्काइडो गर्ल्स आर सुपर अडारेबल” को क्रंचीरोल पर देखने के लिए दर्शकों को प्रीमियम सदस्यता लेनी होगी। अतः सदस्यता लेने के पश्चात वह अपना पसंदीदा ऐनिमे आसानी से बिना किसी प्रचार के के देख सकते हैं।

क्यों देखें यह ऐनिमे?

रोमांटिक और मजेदार कहानी: इस ऐनिमे की कहानी दर्शकों को अपने हल्की-फुल्की रोमांटिक एवं कॉमेडी से भरपूर दृश्य से बांधे रखती है। सुंदर होक्काइडो का चित्रण:  यह सीरीज जापानी ग्रामीण संस्कृति को एवं वहां के बर्फीले खूबसूरत नजारे को बखूबी दर्शाता है जो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए पूरी तरीके से काफी है।

गैल कल्चर की झलक: इस सीरीज के माध्यम से दर्शकों‌ को जापानी गैल फैशन और जीवनशैली को करीब से देखने का मौका मिलता है।