सोलो लेवलिंग २: अराइज फ्रॉम द शैडोज़ – कब और कहां देखें?
सोलो लेवलिंग के फैंस को इस साल की शुरुआत में उनका तोहफा मिल गया, और वे इसे पसंद भी बहुत कर रहे हैं। फैंस सोलो लेवलिंग २: अराइज फ्रॉम द शैडोज़ का ट्रेलर देखकर आनंदित हो रहे हैं, जिसे क्रंचीरोल ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।
लेकिन काफी सारे फैंस के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है की वह सोलो लेवलिंग सीजन 2 के एपिसोड को कहां आसानी से देख सकते हैं। यह एक ऐसा शो है जिसे दुनिया भर से अपने फैंस का बहुत प्यार मिला है, ने इंटरनेट पर शानदार रेटिंग्स और रिव्यूज हासिल किए हैं।
सोलो लेवलिंग का दूसरा सीजन, जिसका नाम अराइज फ्रॉम द शैडोज़ है, मुख्य पात्र संग जिनवू की व्यक्तिगत यात्रा को दर्शाता है, जो अपनी बीमार मां को ठीक करने के लिए अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास करता है।
इस सीज़न में संग जिनवू अपनी बीमार मां को बचाने के लिये कैसे संघर्ष करता है इसको बहुत ही भावनात्मक रूप से दिखाया गया है। यह कहानी परिवार (मां) के प्रति एक एक व्यक्ति के प्रेम एवं त्याग को समर्पित कहानी है। जिनवू का अपनी मां को ठीक करने के लिए एलिक्सिर ऑफ लाइफ प्राप्त करने का दृढ़ निश्चय यह दर्शाता है कि एक व्यक्ति जो अपने परिवार को अत्यंत प्रेम करता है वह उसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह कहानी पारिवारिक संबंधों की सार्वभौमिक थीम को भी दर्शाती है।
इसके अलावा, इस सीजन में जटिल विरोधी और गूढ़ कहानी के विकास को शामिल किया गया है, जो जिनवू की क्षमताओं और नैतिकता को चुनौती देता है। ये तत्व कहानी को कई परतों में बांधते हैं, जहां अच्छाई और बुराई, निर्णयों के परिणाम और मानवीय अनुभवों की जटिलता को गहराई से खोजा गया है।
फैंस सीजन २ के हर एपिसोड को केवल क्रंचीरोल पर देख सकते हैं। यह सीजन 4 जनवरी 2025 को सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ एवं इसके प्रत्येक एपिसोड प्रत्येक शनिवार को प्रसारित होंगे।
पहले सीजन के मुकाबले, जिसमें केवल 12 एपिसोड थे, इस बार 13 एपिसोड होंगे। इनमें से दो एपिसोड पहले ही 4 जनवरी 2025 को रात 11:00 बजे हिंदी में क्रंचीरोल पर प्रसारित किए जा चुके हैं। आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्स में ज़रूर जाहिर करें।