फ्रिरेन: बियॉन्ड जर्नी’ज़ एंड: एक अमर जादूगरनी की भावनात्मक यात्रा
“फ्रिरेन: बियॉन्ड जर्नी’ज़ एंड”, केनहितो यामाडा द्वारा लिखित एवं त्सुकासा आबे द्वारा चित्रित एक मांगा सीरीज़ है। यह सीरीज एक अत्यंत गहरी भावनात्मक एवं दृष्टिकोण के साथ दर्शकों को एक अनोखी यात्रा पर लेकर जाती है। इसेप्रतिष्ठित ऐनिमे स्टूडियो माधौस द्वारा एनिमेट किया गया है।
इसका पहली बार प्रसारण सितंबर 2023 में किया गया था।
इस सीरीज़ की कहानी फ्रिरेन नामक एक अमर एल्फ जादूगरनी की है, जिसने अपने कुछ मानव साथियों हीरॉ (हीरो) हिमेल, योद्धा आइस, और पुजारी हेइटर के साथ मिलकर के साथ मिलकर दानव के राजा को हराया था। लेकिन जब वह अपने साथीयों धीरे-धीरे वृद्ध होता देखती, या फिर मरता देखती, उसको यह एहसास होता कि शायद उसने उनके साथ बिताए गए वक्त को बहुत बेहतर ढंग से समझने की एवं सराहने की कभी कोशिश ही ना की हो।
अब, यहां से फ्रिरेन की नई यात्रा शुरू होती है जहां वह रिश्तों की अहमियत, भावनाओं एवं जीवन के नए आयामों को समझने का प्रयास करती है। उसकी इस यात्रा के दौरान उसे कुछ नए साथी भी मिलते हैं, जैसे युवा जादूगरनी फर्न तथा एक बहादुर योद्धा स्टार्क, जो उसके जीवन को देखने के दृष्टिकोण को बदल के रख देते हैं।
यह इनमें महज़ एक साधारण नॉन फिक्शनल एडवेंचर नहीं है, बल्कि यह मानवीय भावनाओं, समय तथा मृत्यु को गहराई से समझाना भी सिखाती है।
यह ऐनिमे एक बहुत बड़े उद्देश्य को लेकर चलती है, जैसे अमरता और मृत्यु को समझना, रिश्तों एवं उनकी यादों के महत्व को समझना और सबसे महत्वपूर्ण आत्म खोज की यात्रा को दर्शाती है। कई बार इंसान खुद को समझने में ही सबसे ज्यादा धोखा खाता है, भले ही वह कितना भी बड़ा ज्ञानी क्यों ना हो। यह कहानी फ्रिरेन के माध्यम से भावात्मक और आध्यात्मिक खोज के महत्व को बखूबी दिखती है।
कहां और कैसे देखें?
भारत में फ्रिरेन: बियॉन्ड जर्नी’ज एंड क्रंचीरोल पर उपलब्ध है। जहां पर इसे हिंदी डब के साथ दर्शक आसानी से देख सकते हैं।
इस शो को दर्शक अपनी सुविधा अनुसार चाहे तो क्रंचीरोल की वेबसाइट अथवा क्रंचीरोल के ऐप, जो कि एंड्राइड एवं आईओएस दोनों पर उपलब्ध हैं, डाउनलोड कर देख सकते हैं।
भाषा: जापानी (हिंदी सबटाइटल्स), हिंदी डब
सदस्यता शुल्क: ₹79 प्रति माह से शुरू
फ्री ट्रायल: 14 दिनों का निःशुल्क परीक्षण
फ्रिरेन: बियॉन्ड जर्नी’ज एंड कोई एक साधारण ऐनिमे नहीं, बल्कि जीवन और समय के प्रति एक भावनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। इसकी कहानी धीमी, लेकिन गहरी है, जो दर्शकों को भावुक कर सकती है और उन्हें सोचने पर मजबूर कर देती है।
अगर आप एक ऐसा एनीमे देखना चाहते हैं जो फैंटेसी एडवेंचर के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी प्रदान करे, तो फ्रिरेन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा।