“त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी” ऐनिमे का दूसरा सीज़न अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध
भारत में एनीमे प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, और इसी रुचि को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स द्वारा दर्शकों के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जापानी फैंटेसी ऐनीमे त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी के दूसरे सीज़न को अब हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में डब कर रिलीज़ कर दिया गया है।
यह पहल भारतीय उपमहाद्वीप के उन दर्शकों के लिए एक विशेष सौगात मानी जा रही है, जो अपनी मातृभाषा में उच्च गुणवत्ता वाली एनीमे सामग्री का आनंद लेना चाहते हैं। बहुभाषीय डबिंग की यह पहल न केवल भारत में एनीमे संस्कृति को और मज़बूती प्रदान करती है, बल्कि इसे एक व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।
त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी-‘ एक लोकप्रिय फैंटेसी शृंखला है, जिसने अपनी रोमांचक कथा और आकर्षक एनीमेशन के चलते वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। अब इसका स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध होना, भारतीय दर्शकों के अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाएगा।
क्या है त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी?
त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी एक जापानी फैंटेसी ऐनीमे है जिसमें एक साधारण लड़के माकोतो मिसुमी को दूसरी दुनिया में नायक बनने के लिए बुलाया जाता है। लेकिन वहाँ की देवी उसे अस्वीकार कर देती है और दुनिया के एक वीरान हिस्से में छोड़ देती है। इसके बाद चंद्रदेव त्सुकियॉमी उसे शक्ति प्रदान करते हैं, और वह अपनी काबिलियत के बल पर नई दुनिया में अपना स्थान बनाता है।
यह शो एक्शन, एडवेंचर, कॉमेडी और मैजिक से भरपूर है और उन दर्शकों के लिए एक खास अनुभव है जो इशेकाई(दूसरी दुनिया की) कहानियों में रुचि रखते हैं।
डबिंग की घोषणा
हाल ही में ऐनीमे स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म क्रंचीरोल ने यह घोषणा की कि त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी के दूसरे सीज़न को अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देखा जा सकता है। यह डबिंग उन भारतीय दर्शकों के लिए बेहद खास है जो मूल जापानी भाषा के साथ सबटाइटल्स पढ़ने में असहज महसूस करते हैं।
भारतीय दर्शकों की बढ़ती मांग
भारत में ऐनीमे की लोकप्रियता दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रही है। विशेष रूप से युवा दर्शकों के बीच जापानी ऐनीमे की बढ़ती मांग ने क्रंचीरोल जैसे स्ट्रीमिंग मंचों को बहुभाषीय डबिंग की दिशा में प्रेरित किया है। ‘त्सुकिमिची’ जैसे लोकप्रिय शीर्षकों को स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराना न केवल दर्शकों की पहुंच को आसान बनाता है, बल्कि उनके अनुभव को और भी अधिक रोमांचक और जुड़ावपूर्ण बना देता है।
कहाँ देखें?
त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी सीजन 2 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखने के लिए दर्शक क्रंचीरोल पर लॉगिन कर सकते हैं। वहां नए एपिसोड समय-समय पर अपडेट होते रहेंगे।
अगर आप भी ऐनीमे प्रेमी हैं, लेकिन भाषा की वजह से कभी असमंजस में होते थे, तो अब परेशान होने की ज़रूरत बिल्कुल भी नहीं!
त्सुकिमिची – मूनलिट फैंटेसी का जादू अब आपकी अपनी भाषा में — बस एक क्लिक की दूरी पर है।
तो देर किस बात की? हेडफोन लगाइए और इस फैंटेसी सफर में खो जाइए!