ग्लोबल एंटरटेनमेंट बुलेटिन: भारत-जापान ऐतिहासिक एनीमे समझौता
भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक एनिमे समझौता
भारत और जापान के बीच एक नए एनीमे सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, यह समझौता भारतीय एनीमेशन जगत के जाने वाले दिग्गज ‘टून्ज़ मीडिया ग्रुप’ तथा जापानी आईपी डेवलपर फर्स्ट प्लेस के बीच हुआ। इस समझौते का में मकसद साथ मिलकर किफायती दरों पर एनीमे प्रोजेक्ट बनाना तथा प्रतिभा संकट की स्थिति का मिलकर सामना करना है। दोनों कंपनियों का उद्देश्य उन अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन कंपनियों के लिए एक बेहतर विकल्प बनने का प्रयास होगा जो एक बेहतर एनीमे एवं 3D सीजीआई प्रोजेक्ट्स के लिए किफायती और प्रभावी उत्पादन समाधान तलाश रही हैं।
हाल के समय में देखा गया है कि, जापान का पारंपरिक एनीमे उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी उच्च कोटि पर है, जहां आज विश्व की उच्च स्तरीय कंपनियां जैसे नेटफ्लिक्स एवं प्राइम वीडियो इस शैली में बड़ा निवेश कर रही है। हालांकि, स्टूडियो बढ़ती मांग के अनुरूप उत्पादन करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं, और टून्ज़-फर्स्ट प्लेस की यह साझेदारी इसी चुनौती से निपटने के लिए बनाई गई है।
फर्स्ट प्लेस की संस्थापक और अध्यक्ष कुमिको ने कहा, “जापान में पहले से ही एनीमे उत्पादन के लिए प्रतिभा की भारी कमी है। यह रणनीतिक साझेदारी हमें अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे हम बिना गुणवत्ता से समझौता किए अधिक एनीमे टीवी सीरीज़ और फ़िल्में बना सकें।”
टून्ज़, जिसने मार्वल की वूल्वरिन और एक्स-मेन फ़िल्मों पर भी काम किया है, इस सौदे के साथ अंतरराष्ट्रीय एनीमे उत्पादन में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गया है।
यह सचमुच एक ऐतिहासिक मौक़ा है। टूंज़ मीडिया ग्रुप एक बहुत ही बड़ा नाम एनीमेशन की दुनिया में – और इस मौके के मिलने से इस एनीमेशन प्रोडक्शन कंपनी के लिए अपना दायरा बढ़ाना आसान हो जाएगा। आपको इस मेगा भारत-जापान समझौते के बारे में क्या कहना है। और आपके विचार में ये जोड़ी भारत में एनीमे प्रोडक्शन को कैसे बेहतर बना सकता है। अपने विचार कॉमेंट्स सेक्शन में ज़रूर जाहिर करें।