हॉरर फिल्म में आया नया स्वाद: ‘ए बैंक्वेट फॉर हंग्री घोस्ट्स’ एफम में लॉन्च!

यह खबर एनीमे एवं भूतिया फिल्मों को पसंद करने वालेलोगों के लिए बेहद रोमांचक है। भारतीय कंपनी टूंज मीडिया ग्रुप अपनी नई और महत्वाकांक्षी एनिमेटेड हॉरर फिल्म ‘ए बैंक्वेट फॉर हंग्री घोस्ट्स’ को लेकर अमेरिकन फिल्म मार्केट एफम 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म सिर्फ डरावनी नहीं है, बल्कि चीनी व्यंजन, लोककथाओं और अलौकिक हॉरर  का एक अनूठा संगम है।

चीनी भोजन से प्रेरित भूतिया कहानियाँ

यह फिल्म प्रसिद्ध लेखिका और शेफ यिंग चांग कॉम्पस्टाइन की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह एक 90 मिनट की एनिमेटेड एंथोलॉजी  है, जिसमें चार अलग-अलग लेकिन आपस में जुड़ी हुई कहानियाँ हैं।

इन चारों कहानियों में से हर कहानी एक प्रतिष्ठित चीनी डिश से प्रेरित है।

इन सभी कहानियों को एक प्रेत शेफ जोड़ता है, जो एक रहस्यमय, दूसरी दुनिया के रेस्टोरेंट की देखरेख करता है।

यह फिल्म इंसान की कमजोरियों, पैतृक अपराधबोध और लालच जैसे गहरे विषयों को दर्शाते हुए भयानक, चंचल और काव्यात्मक तत्वों का मिश्रण पेश करती है।

एशियाई सहयोग और ग्लोबल अपील

यह प्रोजेक्ट टूंज मीडिया ग्रुप की वैश्विक सामग्री पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें मजबूत एशियाई सहयोग शामिल है।

इस फिल्म का निर्माण कार्य रोबोट प्लेग्राउंड मीडिया द्वारा संपन्न किया जा रहा है,और अगर इस फिल्म के मेकर की बात करें तो इसे सिंगापुर के एक बेहद प्रसिद्ध फिल्ममेकर एवं रोबोट प्लेग्राउंड के सह संस्थापक एर्विन हान कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट में इंडोनेशिया, मलेशिया और ताइवान के टॉप एनिमेशन टैलेंट्स को एक साथ लाया गया है, जिससे फिल्म को एक गहरा एशियाई-प्रेरित कलात्मक टेक्सचर मिलता है।

टूंज मीडिया ग्रुप का विजन

टूंज मीडिया ग्रुप के सीईओ पी. जयकुमार के अनुसार, यह फिल्म न केवल एनीमेशन प्रेमियों के लिए, बल्कि हॉरर और थ्रिलर के शौकीनों के लिए भी एक बेहतरीन तोहफा होगी।

निर्देशक एर्विन हान ने कहा कि, ‘ए बैंक्वेट फॉर हंग्री घोस्ट्स’ हॉरर के वैश्विक आकर्षण को लेता है और इसे एक एशियाई स्वाद देता है – चार कहानियाँ, एक दिल दहला देने वाला अनुभव, और एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी जो अभी शुरू हो रही है।”

टूंज मीडिया ग्रुप एफम 2025 में इस फिल्म के लिए प्री-सेल्स शुरू करेगा। उनका लक्ष्य प्रामाणिक सांस्कृतिक जड़ों को वैश्विक कहानी कहने की संवेदनशीलता के साथ संतुलित करते हुए एक नई शैली को परिभाषित करने वाली एनिमेटेड फीचर फिल्म बनाना है, जो पूर्वी और पश्चिमी दोनों दर्शकों को पसंद आए।