वन पीस: चॉपर किंगडम ऑन द आइलैंड ऑफ स्ट्रेंज एनिमल्स – भारत में कहां देखें?
वन पीस: चॉपर किंगडम ऑन द आइलैंड ऑफ स्ट्रेंज एनिमल्स, वन पीस श्रृंखला की तीसरी फिल्म है, जिसे सर्वप्रथम 2 मार्च 2002 को जापान में रिलीज किया गया था।
स्ट्रॉ हैट पाइरेट्स एक रोमांच पूर्ण अनुभव के लिए ग्रैंड लाइन में यात्रा कर रहे हैं। उनकी इसी यात्रा के दौरान हुए एक अज्ञात द्वीप पर पहुंचते हैं जहां का नज़ारा उनके लिए बेहद चौंकाने वाला होता है वहां के जानवर बेहद अजीबोगरीब और बोलने वाले होते हैं। उनके लिए हालात और तब बिगड़ जाते हैं, जब चॉपर अपने अन्य साथियों से बिछड़ जाता है तथा द्वीप के जानवर एक भविष्यवाणी के अनुसार चॉपर को अपना नया राजा नियुक्त करते हैं। इसी सबके दौरान काउंट बटलर जो इस कहानी का एक खलनायक है अपने साथी के साथ इस द्वीप पर खजाने की तलाश में आया है, जो उसे असीम शक्ति प्रदान कर सकता है। अब लूफी और उसकी टीम को न केवल चॉपर को बचाना है, बल्कि उसे द्वीप एवं वहां रहने वाले लोगों की भी रक्षा करनी है।
मुख्य पात्र:
मंकी डी. लूफी (आवाज: मयूमी तानाका)
रोरोनोआ जोरो (आवाज: काज़ुया नाकाई)
नामी (आवाज: अकेमी ओकामुरा)
उसोप्प (आवाज: कप्पेई यामागुची)
सांजी (आवाज: हिरोआकी हिराता)
टोनी टोनी चॉपर (आवाज: इकुए ओतानी)
काउंट बटलर (आवाज: मसाशी एबारा)
मोमांबी (आवाज: ऐ ओरिकासा)
भारत में कहां देखें?
हालांकि, वर्तमान में यह फिल्म भारत में उपस्थित मुख्य स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन हाल ही में 9 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे कार्टून नेटवर्क इंडिया पर इसे प्रसारित किया गया।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ मिली-जुली रही हैं। कुछ लोगों ने इसकी कहानी को हल्का-फुल्का और बच्चों के लिए मनोरंजक बताया, जबकि कुछ ने इसे मुख्य श्रृंखला की तुलना में कम प्रभावशाली माना। हालांकि, चॉपर के प्रशंसकों के लिए यह फिल्म खास दिलचस्पी का विषय हो सकती है।
यदि आप वन पीस श्रृंखला को शुरू से देखते आ रहे हैं, और इसके किरदारों से आप जुड़ाव महसूस करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बेहद मनोरंजक हो सकती है। हालांकि, इसकी सरल कहानी और कुछ हद तक पूर्वानुमेय प्लॉट के कारण, यह सभी दर्शकों को समान रूप से प्रभावित नहीं कर सकती।