मासामुने-कुन का रिवेंज: रोमांस और बदले की अनोखी कहानी

“मासामुने-कुन का रिवेंज”, हाजुकी ताकेओका द्वारा लिखित एवं तिव द्वारा चित्रित एक जापानी ऐनिमे है।यह मांगा आज दुनिया के कुछ उन चुनिंदा मांगा सीरीज में शामिल है जो रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण प्रस्तुत करता है। इस अनिमे की कहानी प्यार, एवं आत्म परिवर्तन का एक बेहतरीन नमूना प्रस्तुत करती है।

आज बहुत से दर्शक ऐसे भी हैं जिनको ऐसी कहानी देखना अत्यंत पसंद होता है। उनके लिए यह कहानी एक बहुत ही शानदार एवं मजेदार कहानी है।

इस ऐनिमे की कहानी मासामुने माकाबे नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। जो बचपन में अपने मोटापे की वजह से हमेशा लोगों के बीच एक हंसी का पात्र बनता था, और इस दौरान उसे अक्की अड़गा की जो एक अमीर एवं घमंडी लड़की है उसने मकाबे को “पिग्गी” अर्थात सूअर कहकर उसको बहुत अपमानित किया। जिसकी वजह से उसका मजाक लोगों के बीच पुनः उड़ाया गया। यह अपमान माकाबे को इतना तकलीफ दे गया कि उसने खुद को पूरी तरह से परिवर्तित करने की ठान ली।

वर्षों की कड़ी मेहनत एवं कड़े आत्मबल की वज़ह से उसने कुछ ही वर्षों में अपने आप को एक बेहद ही सुंदर, फिट एवं आत्मविश्वासी लड़के में परिवर्तित कर लिया। अब इसकी नियत उसी लड़की को अपने प्यार में फंसाने एवं उसके पश्चात उसे इनकार कर, अपना बदला लेने की है। लेकिन इस कहानी में असली मोड़ तो तब आता है जब उसे अपने प्यार में फंसाते – फंसाते वह खुद को कहीं ना कहीं अपने आप को भी उसे प्यार में फंसा पता है। अब उसके लिए असली मुसीबत यह है कि अब वह अपना बदला कैसे ले जिसे कहीं ना कहीं वह मन ही मन पसंद करने लगा है।

मुख्य विशेषताएँ

1. बदला बनाम प्यार – यह कहानी मासामुने के बदला लेने की कहानी है, लेकिन क्या उसका यह बदला लेना सही है? या कहीं ना कहीं वह सच में अकी के प्यार में तो नहीं पड़ गया?

2. चरित्र विकास – मासामुने शुरू में सिर्फ बदला लेने की सोचता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे असली रिश्तों की अहमियत समझ आती

3. कॉमेडी और रोमांस – यह एनीमे हंसी और रोमांटिक पलों का बेहतरीन संतुलन बनाए रखता है।

4. रोमांचक मोड़ – जब भी लगे कि कहानी सीधी जा रही है, कोई नया ट्विस्ट आकर इसे और दिलचस्प बना देता है।

भारत में कहां देखें?

भारतीय दर्शक मासामुने-कुन का रिवेंज निम्नलिखित प्लेटफार्मों पर देख सकते हैं:

क्रंचीरोल  – हिंदी सबटाइटल्स और डब के साथ उपलब्ध।

अमेज़न प्राइम वीडियो  – क्रंचीरोल के 7-दिन के मुफ्त ट्रायल के साथ आप इसे प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं,

क्रंचीरोल के एड-ऑन के रूप में।

मासामुने-कुन का रिवेंज” उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऐनीमे है, जो रोमांटिक कॉमेडी के साथ अनोखे ट्विस्ट पसंद करते हैं। इसकी रोमांचक कहानी, मजबूत किरदार और मज़ेदार घटनाएँ इसे देखने लायक बनाती हैं। अगर आप एक हल्की-फुल्की लेकिन दिलचस्प ऐनीमे की तलाश में हैं, तो यह सीरीज जरूर देखें!